सेंट्रल इटली में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि भूकंप के इन झटकों से कितना नुकसान हुआ है। इस भूकंप का केंद्र इटली के पेरुजीया शहर के दक्षिण उत्तर में था। भूकंप के झटके 350 किलोमीटर दूर स्थित राजधानी रोम में भी महसूस किए गए।
इससे पहले 26 अक्टूबर को भी दो बार भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 300 लोग मारे गए थे।
Earthquake measuring 7.1 magnitude strikes central Italy: Reuters
— ANI (@ANI_news) October 30, 2016