फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक में हुआ आत्मघाती हमला, 115 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर दुनिया भर में जहां ईद मनाई जा रही है, वहीं इराक के दियाला प्रांत में खुशी का यह मौका मातम लेकर आया है। शुक्रवार रात को देश के पूर्वी दियाला प्रांत के भीड़भाड़ वाले इलाके में आतंकवादियों ने आत्मघाती कार बम धमाके को अंजाम दिया है, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 115 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
विज्ञापन


शियाओं को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में 170 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं। बर्बर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। पिछले एक दशक में इराक में यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है।

बच्चे और महिलाएं भी बने निशाना

आत्मघाती कार बम धमाके में मरने वाले ज्यादातर शिया मुस्लिम समुदाय के हैं, जो इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान की समापन को ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, दियाला प्रांत के खान बेनी साद नगर में बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में शुक्रवार रात को एक छोटे ट्रक में जोरदार धमाका हुआ।

देखते ही देखते पूरे बाजार में मातम छा गया। इराक की संसद के स्पीकर सलीम अल जबूरी ने हमले को सांप्रदायिकता का कुरूप बताते हुए इसकी निंदा की है। इराक में संयुक्त राष्ट्र मिशन के विशेष प्रतिनिधि जैन कुबिस ने शनिवार को कहा कि हमले को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया।
विज्ञापन

लोगों का फूटा गुस्सा

आत्मघाती हमले से अस्थिर दियाला प्रांत के लोगों में जमकर गुस्सा है। ईद न मनाते हुए लोग सड़कों पर उतर आए। उनका कहना है कि सरकार लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने के मुद्दे पर फेल रही है।

पिछले साल आईएस ने इस प्रांत के कई इलाकों में कब्जा कर लिया था। हालांकि बाद में इराकी और कुर्द सेना ने इन इलाकों को दुबारा से छुड़ा लिया था, लेकिन सुरक्षा बलों और आतंकी संगठन के बीच संघर्ष अभी लगातार जारी है। वहीं, हमले के बाद से दियाला प्रांत में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।66

बच्चों के शवों के लिए टमाटर की टोकरियां
हमला इतना भीषण था कि शवों के हिस्से पूरे बाजार में बिखर गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि घटनास्थल पर टमाटर की टोकरियों में छोटे-छोटे बच्चों के शवों को ले जाते हुए नजर आए। वहीं, घटनास्थल पर बहुत से घायल चिकित्सकीय सहायता के इंतजार में तड़पते नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें