फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की नमाज के मौके पर फटा मानव बम, 64 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद की नमाज के मौके पर नाइजीरिया के उत्तरी पूर्व में स्थित गोम्बे और दमातुरु में फटे मानव बम से 64 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक इस धमाके बाद लोगों ने घर में रहकर ही ईद-उल-फितर का जश्न मनाया। पुलिस के मुताबिक दो महिला मानव बमों ने दमातुरू के मैदान में नमाज के वक्त खुद को उड़ा लिया जिसमें 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


कुछ घंटों पहले ही गोम्बे के बाजार में जब लोग ईद की खरीदारी कर रहे थे। तब मानव बम के तहत हुए धमाके से 50 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं करीब 75 घायल लोगों को निकट के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बम धमाके के लिए इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम को दोषी ठहराया गया है। रमजान के पाक महीने में बोको हराम ने ऐसे कई हमले किए जिसमें सैकड़ो लोगों की जान चली गई है।
विज्ञापन

बोको हराम ने अपने हमले अचानक तेज कर दिए

नाइजीरिया में मुहाम्मदु बुहारी के राष्ट्रपति बनने के बाद आतंकी संगठन बोको हराम ने अपने हमले अचानक तेज कर दिए हैं। बुहारी ने 29 मई को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बने थे। नाइजीरिया के नए आर्मी चीफ मेजर जनरल तुकुर बुराताई शुक्रवार को दमातुरू के दौरे पर थे। इस दौरान जवानों को हौसला बढ़ाने के लिए उन्होंने केंद्रीय मजिस्द में नमाज भी अदा की।

बोको हराम आतंकी संगठन की स्‍थापना वर्ष 2002 में हुई थी। बोको हराम पश्चिमी शिक्षा प्रणाली का विरोध करता है। वर्ष 2009 से बोको हराम ने अपने मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किए। नाइजीरिया के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र में हजारों लोगों की हत्या कर चुका है। साथ ही एक बार में 200 स्कूली बच्चियों का अपहरण का भी दोषी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें