मोरक्को में 17 साल की एक लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के कारण उसने खुद को आल ली। बलात्कार करने वालों ने लड़की को तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी दी थी। काफी हद तक शरीर जल जाने की वजह से लड़की की अस्पताल में मौत हो गई।
मोरक्कन एसोसिएशन ऑफ ह्यूमन राइट्स (एमएएचआर) के मुताबिक पिछले साल जब लड़की 16 की थी तो आठ लोगों ने उसका उत्तर मराकेश के बेन ग्युरिर से अपहरण करने के बाद बलात्कार किया था।
एमएएचआर के अनुसार इस घटना से संबंधित संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार करने के बाद संदिग्धों को प्रोविजनल रिलीज दी गई। रिलीज के बाद इन लोगों ने पीड़ित को धमकी दी कि हमारे खिलाफ सारे आरोपों को वापस ले लो नहीं तो बलात्कार के समय मोबाइल से ली गई तस्वीरों को अपलोड कर देगें।