तजाकिस्तान में पुलिस ने जबरदस्ती 13,000 लोगों की दाढ़ी बनवा दी है। वहीं मुस्लिमों के पारंपरिक कपड़ों को बेचने वाली 160 दुकानों को बंद करवा दिया है। तजाकिस्तान की सरकार ने कहा कि विदेशी प्रभाव से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
दक्षिणी-पश्चिमी खाथालोन क्षेत्र के प्रमुख बहरोम शरीफजोदा ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस करके बताया कि हम कानून को लागू करवा रहे हैं। करीब 1700 महिलाओं और लड़कियों को सिर पर हिजाब भी पहनने से मना कर दिया है।
तजाकिस्तान में इस सेक्युलर लीडरशिप वाली सरकार अपने देश में पड़ोसी देश अफगानिस्तान का एजेंडा लागू नहीं होना देना चाहती है। इससे पहले पिछले सप्ताह वहां की सरकार ने संसद में एक प्रस्ताव पास कर अरबिक नामों को रखने पर प्रतिबंध लगवा दिया है। साथ ही चचेरे भाइयों से शादी पर भी रोक लगा दी है।