फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.4 तीव्रता के भूकंप से थर्राया ताइवान, दो लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल

Wed, 07 Feb 2018 06:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : AFP
विज्ञापन

ताइवान में मंगलवार (6 फरवरी) को देर रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप से अब तक दो लोगों की मौत और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई है। भूकंप से हुआलीन शहर की कई इमारतों को काफी नुकासान भी पहुंचा है। इस भूकंप से कितना नुकसान पहुंचा है अभी तक इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। 

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ताइवान का पूर्वी शहर हुआलीन के पास था। भूकंप स्थानीय समयानुसार (ताइवान) रात 11 बजकर 50 मिनट पर आया। ताइवान की आधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कई बहुमंजिला इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। शहर का प्रमुख मार्शल होटल एक तरफ झुक गया है।
विज्ञापन


यहां काफी संख्या में लोग ग्राउंड फ्लोर पर फंसे बताए गए हैं। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। एक अन्य होटल को भी भारी नुकसान होने की खबर है। शहर में कई जगह सड़कों पर दरारें पड़ गई हैं। शुरुआती सूचना के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 9.5 किलोमीटर अंदर था। 




भूकंप की वजह से धराशायी हुई इमारतों में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए मौके पर पुलिसकर्मी और राहत दल बचाव के काम में जुटे हैं। इसके अलावा दूसरे शहरों से भी राहत दलों को हुआलीन रवाना किया गया है। बता दें कि ताइवान का हुआलीन शहर समुद्र तट पर बसा, जहां लगभग एक लाख लोग रहते हैं। 

 



गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी 2016 में भी 6.4 की तीव्रता वाला भूकंप ताइवान में आया था। जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं साल 1999 में 7.6 की तीव्रता के आए भूकंप में करीब 2400 लोग मारे गए थे।

 
विज्ञापन

जानिए क्यों आता है भूकंप?

Earthquake
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स मौजूद हैं, जो लगातार घूम रही हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, तो वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं और नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। इसी डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें