बम धमाकों में 12 की मौत 55 घायल
- फोटो : Agency
सीरिया के सरकारी मीडिया की खबरों के मुताबिक राजधानी दमिश्क के उपनगरीय इलाके सैयदा जैनब में हुए दो धमाकों में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं। इनमें से एक धमाका कार के जरिए किया गया जबकि दूसरा धमाका आत्मघाती हमलावर ने किया। धमाकों में 55 लोग घायल भी हुए हैं। इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।
राजधामी दमिश्क से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित सैयदा ज़ैनब उपनगरीय इलाके में पहले भी हमले होते रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत में भी यहां दो धमाकों में 150 से अधिक लोग मारे गए थे। तब इस्लामिक स्टेट ने धमाकों की जिम्मेदारी ली थी। यहां पैगम्बर मोहम्मद की नवासी सैयदा ज़ैनब की मज़ार है जो सीरिया में शिया मुसलमानों की आस्था का बड़ा केंद्र है।