निलंबित राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ
- फोटो : getty images
ब्राजील में अगस्त में ओलंपिक गेम्स होने वाले हैं और ब्राजील की निलंबित राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ ने ओलंपिक टॉर्च सेरेमनी में आने से आने मना कर दिया है। रोसेफ इस समय महाभियोग का सामना कर रही हैं।
हालांकि उनके उत्तराधिकारी टेमर ने उन्हें रियो के मरकाना स्टेडियम में ओलंपिक समोरोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था। पर डिल्मा रोसेफ के सहयोगी ने बताया कि वह इस समारोह में नहीं आएंगी।
रोसेफ के उपराष्ट्रपति टेमर जो अब ब्राजील के राष्ट्रपति हैं टेमर के प्रवक्ता ने रायटर्स से कहा उनका ओलंपिक समरोह में स्वागत है लेकिन राष्ट्रपति की तरह वीआईपी बालकनी में नहीं बैठेंगी। उनकी जगह नीचे वाले स्टैंड में होगी।
डिप्लोमेट्स का कहना है दोनों नेताओं की समारोह में उपस्थिती विदेशी डिग्निटेरीज के लिए अजीब होगी। डिल्मा रोसेफ के विरोधियों का आरोप है कि रोसेफ ने ब्राजील को 1930 के बाद सबसे खराब मंदी के दौर में पहुंचाया है।