फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में सम्मानित होंगे सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार

Mon, 05 Nov 2018 11:52 AM IST
भाषा, दुबई
विज्ञापन
Anand Kumar
विज्ञापन

गणितज्ञ और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने और कई प्रतिभाशाली छात्रों के जीवन को रोशन करने के लिए इस हफ्ते यहां पुरस्कृत किया जाएगा। मालाबार समूह की प्रमुख कंपनी ‘मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स’ आठ नवंबर को 45 वर्षीय कुमार को ‘ग्लोबल एजुकेशन अवार्ड’ से सम्मानित करेगी।

विज्ञापन


मालाबार समूह के सह-प्रमुख पी ए इब्राहिम हाजी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “आनंद कुमार को सम्मानित करने में हमें गर्व होगा जिन्होंने अपने अर्थपूर्ण नवीन पहल से कई लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। आनंद कुमार का जीवन संघर्षों से भरा रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान पथप्रदर्शक रहा है।” 

उन्होंने बताया कि कुमार का नाम विश्वभर में शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे 100 नामों की सूची में से चुना गया है। इन 100 लोगों के नाम तीन महीने के शोध और विचार-विमर्श के बाद सूची में शामिल किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें