नाइजीरिया के कानो राज्य में शिया मुसलमानों के जुलूस में हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और आयोजकों ने बीबीसी को बताया कि एक व्यक्ति को बम के साथ गिरफ्तार किए जाने के कुछ देर बाद ही धमाका हो गया।
इस्लामिक मूवमेंट ऑफ नाइजीरिया के मोहम्मद तुरी के अनुसार इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार हमलवार भीड़ में घुस गया और पकड़े जाने से पहले ही उसने विस्फोट कर दिया।
पुलिस के अनुसार अभी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि किसने यह विस्फोट करवाए। लेकिन आयोजकों ने चरमपंथी संगठन बोको हराम को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।