फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही बमों का शिकार हुए आत्मघाती हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक में अधिकारियों ने बताया है कि एक कार बम के ग़लती से फट जाने की वजह से 21 चरमपंथी मारे गए हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा सूत्रों ने बीबीसी को बताया है कि समारा शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर एक सड़क पर दोपहर बाद ये विस्फोट हुआ।

जब ये दुर्घटना हुई उस समय विस्फोटकों से भरी गाड़ी चरमपंथियों के इलाक़े से मुख्य सड़क पर ले जाई जा रही थी। सलाह अल-दीन प्रांत में समारा मुख्य रूप से सुन्नियों के प्रभाव वाला शहर है और उसके इर्द-गिर्द के इलाक़े चरमपंथियों का गढ़ माने जाते हैं।

सरकार के समर्थक माने जाने वाले सुन्नियों के लड़ाकुओं के एक गुट के प्रमुख ने एएफपी समाचार एजेंसी को बताया कि जब विस्फोट हुआ उस समय चरमपंथी भावी आत्मघाती हमलावरों के प्रचार के लिए कोई वीडियो फ़िल्म बना रहे थे।
विज्ञापन


गिरफ्तार
इस बीच एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि धमाके की आवाज  सुनकर जब सुरक्षा बल वहाँ पहुँचे तो वहाँ से 12 चरमपंथी घायल अवस्था में और 10 अन्य संदिग्ध चरमपंथी भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार हुए।

एक अन्य घटनाक्रम में संसद के स्पीकर ओसामा अल-नुजैफ़ी की उत्तरी शहर मूसल में हत्या की कोशिश की गई। वह इराक़ के सबसे वरिष्ठ सुन्नी अरब राजनेता माने जाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस और चिकित्साकर्मियों के अनुसार सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में नुजैफ़ी के अंगरक्षकों में से एक घायल हो गया।

पिछले साल से इराक़ में सामुदायिक हिंसा में काफ़ी तेज़ी आई है और वह 2007 के बाद से अब तक के सबसे ऊपरी स्तर पर है।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पिछले महीने हुई हिंसा में 618 आम लोग और 115 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है।

अनबार प्रांत में अल-कायदा से जुड़े सुन्नी चरमपंथियों ने फलूजा और रमादी शहर के कुछ हिस्सों पर क़ब्ज़ा कर रखा है और उसकी वजह से जारी संघर्ष में मारे गए लोगों का आँकड़ा इसमें नहीं जुड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें