पुलिस एक ऐसे अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया है जिस पर 310 करोड़ रुपए का ईनाम था।
मैक्सिको की पुलिस ने देश के केंद्रीय राज्य गुआनजुताओ में एक प्रमुख मादक पदार्थ तस्कर को ग़िरफ़्तार करने का दावा किया है।
अधिकारियों का कहना है कि तिरसो मार्टिंज सांचेज़ को कुछ आपाराधिक गिरोहों के लिए मादक पदार्थों के आयात, उनको यहाँ-वहाँ भेजने और वितरण में महारत हासिल है। उन्हें ग़िरफ्तार करने पर अमरीकी विदेश मंत्रालय ने 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।
मार्टिंज सांचेज़ पर 2000 से 2003 के बीच कोलंबिया से अमेरिका में 76 टन कोकीन की तस्करी करने का आरोप है।
जांचकर्ताओं का कहना है कि मैक्सिको के मादो कारिलो फ्यूनटेस, आर्टूरो बेलर्टन, लेव्या और कोलंबियाई भाई विक्टर और मिगूल मजिया म्यूरेना के साथ क़रीबी संबंध होने की वजह से मार्टिंज सांचेज के अंतरराष्ट्रीयक्लिक करें मादक पदार्थ तरस्करों से संबंध हैं।
एक करोड़ डॉलर से अधिक को काले से सफ़ेद धन बनाने के आरोप में ग़िरफ़्तार जूना कार्लोस रामिर्ज अबादिया और डिएगो लियोन मोनोटोया सांचेज से कथित संबंधों की वजह से मार्टिंज सांचेज़ की तलाश कोलंबिया के अधिकारियों को भी है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मार्टिंज सांचेज़ का गिरोह अमेरिका और मैक्सिको में कोकीन के भंडारण और वितरण के लिए गोदामों के नेटवर्क का इस्तेमाल करते थे।
अधिकारियों का कहना है कि वैध आयातित सामान के साथ यह गिरोह मादक पदार्थों की तस्करी करता था।
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि समुद्री जहाज़, ट्रैक्टर-ट्राली और रेलवे टैंकर के जरिए कोकीन की तस्करी की जाती थी।