अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिम में आज एक बस पर किए गए आत्मघाती हमले में 10 व्यक्तियों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो हुए हैं। यह जानकारी अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने दी है।
सुह 9 बजे पाघमान जिले के बाघ-ए-दाउद एरिया में यह घटना हुई है, घटना उस वक्त हुई थी जब बस पर अपील कोर्ट के कर्मचारी सवार थे। हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है ।