फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में जबर्दस्त भूकंप से नौ की मौत, 800 घायल

Fri, 15 Apr 2016 08:15 PM IST
एजेंसी/माशिकी

सार

  • घायलों में 53 की हालत गंभीर, कई के मलबे में फंसे होने की संभावना
  • कई मकान ध्वस्त, रात भर राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे कर्मी
  • होंडा, सोनी समेत तमाम कंपनियों के कारखानों में काम ठप
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के दक्षिण पश्चिमी द्वीप क्यूशु पर बीती रात आए जबर्दस्त भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कर नौ हो गई। सरकार के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 6.5 की तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण 860 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 53 की हालत गंभीर है। भूकंप के कारण अनेक मकान ध्वस्त हो गए, हाईस्पीड ट्रेनें पटरी से उतर गईं और कई जगहों पर आग लग गई।
विज्ञापन


मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते राहतकर्मी रातभर राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे। भूकंप से होंडा, सोनी जैसी कई कंपनियों के कारखानों में काम बंद हो गया है।

कुमामोतो के एक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि कम से कम नौ लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। कुमामोतो शहर के अधिकारी शुंसुके साकुरागी ने कहा कि हमें ऐसी भी सूचना मिली है कि कुछ लोग ध्वस्त मकानों के मलबे में दबे हैं। शुरू में मरने वालों की संख्या दो बताई गई थी जो बाद में बढ़ गई।
विज्ञापन


एनएचके ने बताया कि आठ महीने की एक बच्ची को मलबे से बिल्कुल सही सलामत निकाला गया। उसे किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी है। खबरों के अनुसार होंडा, ब्रिजस्टोन, मित्सुबिशी और सोनी जैसी बड़ी कंपनियों ने क्षेत्र में स्थित अपने कारखानों में काम बंद कर दिया है।

आपदा मंत्री तारो कोनो ने कहा कि पुलिस हेलीकॉप्टर के जरिये मिली जानकारी के अनुसार कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दहशत के चलते हजारों लोगों के अपने घरों को छोड़कर जाने की खबरें हैं।

टेलीविजन पर ध्वस्त इमारतों, क्षतिग्रस्त सड़कों, गलियों में और सड़कों पर लगे कंक्रीट के ढेर के भयावह दृश्य दिखाए गए। माशिकी शहर में बड़ी संख्या में लोग भूकंप के बाद टाउन हॉल के सामने एकत्र हो गए। इनमें से कुछ रो रहे थे और कुछ लोगों ने ठंड से बचने के लिए कंबल लपेटे हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें