फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में विपक्षी दल ने फेसबुक से समर्थकों की पहचान सुरक्षित रखने को कहा

Sat, 17 Nov 2018 04:14 PM IST
भाषा, कोलंबो
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन

श्रीलंका की सबसे बड़ी सियासी पार्टी ने शनिवार को फेसबुक से कहा कि वह उसके समर्थकों की पहचान सुरक्षित रखे क्योंकि उसे ‘अवैध’ सरकार से कार्रवाई का डर है। श्रीलंका में पिछले महीने से सियासी संकट चल रहा है जहां दो लोग प्रधानमंत्री होने का दावा कर रहे हैं, सांसद संसद में हंगामा कर रहे हैं और प्रशासन पंगु बना हुआ है। 

विज्ञापन


यह पूरा मामला 26 अक्टूबर को शुरू हुआ जब राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने रानिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया और उनकी जगह पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया। संसद में इस हफ्ते हंगामाखेज स्थिति रही जहां राजपक्षे को दो अविश्वास प्रस्तावों में शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन वह पद छोड़ने से इनकार कर रहे हैं और सिरिसेना ने इन प्रस्तावों को अभी मंजूर नहीं किया है। 

विक्रमसिंघे की युनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) ने शनिवार को फेसबुक प्रमुख मार्क जुकरबर्ग से कहा कि अमेरिकी संस्था राजपक्षे प्रशासन का सहयोग न करे। यूएनपी ने कहा, ‘‘हमनें फेसबुक से अनुरोध किया कि वह अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की जानकारी अवैध सरकार के किसी अधिकारी से साझा करने से बचे जब तक कि इसके लिये अदालत द्वारा उचित अनुमति न दी गई हो।’’ 
विज्ञापन


यूएनपी ने यह शिकायत भी की कि विक्रमसिंघे के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिये बृहस्पतिवार को आयोजित विशाल रैली से पहले फेसबुक ने उसका आधिकारिक पेज भी ब्लॉक कर दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें