फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलांटिक में मिली 44 लोगों के साथ लापता हुई अर्जेंटीना नेवी की पनडुब्बी

Sat, 17 Nov 2018 03:40 PM IST
एजेंसी, बेनिस एरिस।
विज्ञापन
- फोटो : AP Photo
विज्ञापन

अर्जेंटीना नेवी ने एक साल पहले 44 क्रू सदस्यों के साथ गायब हुई पनडुब्बी एआरए सैन जुआन सरकार द्वारा नियुक्त एक निजी कंपनी द्वारा समुद्र की सतह से करीब 800 मीटर (2625 फीट) नीचे खोज निकाला गया है।

विज्ञापन


 बता दें कि 15 नवंबर, 2017 के बाद सैन जुआन नेवी के संपर्क से बाहर हो गया था। पनडुब्बी में पानी चले जाने के बाद उसमें सवार अधिकारियों को देश के पूर्वी तट पर मार डेल प्लाटा में स्थित नौसेना बेस पर लौटने का आदेश दिया गया था। 

साऊथ अटलांटिक में भारी प्रयासों बाद भी जहाज नहीं मिलने के बाद अर्जेंटीना ने पनडुब्बी को ढूंढने के लिए समुद्री तट पर किसी भी चीज को खोज निकालने वाली मेरीटाइम कंपनी ओशन इंफिनिटी को लिया था। 
विज्ञापन


सैन जुआन अर्जेंटीना के पटागोनियन तट से लगभग 430 किमी (270 मील) था, जब उसने अपना अंतिम सिग्नल भेजा था। इस हादसे के बाद अर्जेंटीना को कई भारी नुकसानों का सामना करना पड़ा। गायब हुई पनडुब्बी में 43 पुरुष और एक महिला शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें