फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया सरकार शादी बचाने के लिए चलाती है विशेष कक्षाएं

Wed, 23 Mar 2016 09:17 PM IST
एजेंसी /कुआलालंपुर
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
तलाक के बढ़ते मामलों को देखते हुए मलयेशियाई सरकार विशेष कक्षाएं लगा रही है। यह कक्षाएं शादीशुदा जोड़ों के बीच रोमांस बढ़ाने के लिए हैं। मुस्लिम बहुल मलेशिया की महिला, परिवार एवं सामुदायिक विकास मंत्री रोहानी करीम ने इस बारे में संसद को बताया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य  शादीशुदा जोड़ों को एक-दूसरे के साथ ज्यादा वक्त गुजारने और घूमने-फिरने में मदद करना था। उन्होंने कहा कि ‘शादी के कई सालों बाद जोड़े एक-दूसरे के साथ डेट पर जाना भूल जाते हैं। यह बिल्कुल सामान्य बात है, जो हम बताना चाहते हैं और हो सकता है कि इसके बाद वे हनीमून पर जाएं।’ उन्होंने कहा कि किसी और के साथ डेट पर जाने के बजाय अपने पति या पत्नी को डेट करें।

इस योजना के अनुभवों को बांटते हुए उन्होंने कहा कई जोड़े अपने साथी की निजी खासियतें भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्विज के दौरान हमने पाया कि पति को अब अपनी पत्नी का पसंदीदा रंग याद नहीं है। इसी तरह पत्नी, पति के पसंदीदा खाने को भूल चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने खुलासा किया कि देश में एक चौथाई शादियां पहले पांच साल में तलाक के साथ खत्म हो जाती हैं।  उन्होंने कहा कि हमने इसे बेहद गंभीरता से लिया और 2012 में 1000 लोगों में एक तलाक का मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि महिलाओं की ओर से तलाक लेने के प्रमुख कारणों में गलतफहमी और पति का गैर जिम्मेदार होना शामिल है, जबकि पतियों ने भी गैर जिम्मेदारी को तलाक के दौरान एक कारण बताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें