स्पेनिश पुलिस को बार्सिलोना हमले की जांच में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हमले से जुड़े संदिग्ध की तस्वीर जारी की है। आपको बता दें कि इस हमले में 14 लोगों की मौत हुई थी और करीब 100 लोग घायल हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने ली थी।
पढ़ें: बार्सिलोना हमला: वो खौफनाक मंजर जिसे देखकर नर्स भी कांप उठा
स्पेन की मीडिया के मुताबिक नए संदिग्ध ड्राइवर की पहचान मोरक्को के 22 साल के यूनिस अबूयाकूब के तौर पर हुई है। पुलिस की ओर से यूनिस की तलाश जारी है। पुलिस ने हमले से जुड़े तीन और संदिग्धों की पहचान की है। जिनमें से दो लोगों की ब्लास्ट में मौत की संभावना है। ये लोग अल्कानर के एक घर में बम बनाने की कोशिश कर रहे थे।
पढ़ें: बार्सिलोना अटैक: पैनिक और टेरर के वो 5 मिनट, जिससे दहल गया स्पेन
पुलिस ने बताया कि कैटालोनिया में तीन संदिग्धों को मार गिराया है। जिनके नाम मूसा कुकाबिर, सईद अल्लाह और मोहम्मद हाशमी है। इनकी उम्र क्रमश: 17 साल, 18 साल और 24 साल है। मूसा के भाई द्रिस को गिरफ्तार कर लिया गया।