वैसे तो आपने आजतक कई तरह की अनोखी शादियों को देखा होगा जिनमें दूल्हा स्पेशल स्टाइल में दुल्हन के घर पहुंचता है लेकिन क्या आपने कभी ऐसी शादी देखी है जिसमें दूल्हे ने घोड़ी पर, बग्घी पर या किसी लग्जरी गाड़ी में नहीं बल्कि ट्रैक्टर पर एंट्री की हो ?
सी अंदाज में ट्रैक्टर पर एंट्री
जी हां! देखने और सुनने में यह थोड़ा अजीब जरूर है लेकिन यह सच है। कनाडा में पिछले दिनों एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक NRI दूल्हे ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए देसी अंदाज में ट्रैक्टर पर एंट्री की।
काफिले में ट्रैक्टर के अलावा रिक्शा भी
आपको बता दें कि NRI लोग अपनी शादी को खास बनाने के लिए अलग-अलग तरह के संभव नुस्खे आजमाते रहते हैं। इसी क्रम में कनाडा के ब्राम्पटन में एक दूल्हे ने वैवाहिक स्थल पर ट्रैक्टर पर ग्रैंड एंट्री की। इस मौके पर बारात के काफिले में रिक्शा और एक सजी हुई कार भी थी।
शादी को और भी खास बनाना
इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे दूल्हा ट्रैक्टर पर बैठकर शादी में ग्रैंड एंट्री करता है। बता दें कि इस तरह के आयोजन के पीछे NRI परिवार का उद्देश्य शादी के मौके को और भी खास बनाना था। इस वीडियों को अब तक तकरीबन 1.6 लाख लोग देख चुके हैं।