फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करेंगे अवतार सिंह खालसा

Tue, 19 Jun 2018 08:51 AM IST
एजेंसी, काबुल
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान में अवतार सिंह खालसा देश के अल्पसंख्यक सिख एवं हिंदू समुदाय के लोगों का अगली संसद में प्रतिनिधित्व करेंगे। खालसा लंबे समय से समुदाय के नेता हैं। संसद के निचले सदन में वह उस सीट पर निर्विरोध चुने जाएंगे जिसे 2016 में राष्ट्रपति के आदेश के बाद अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित किया गया था।

विज्ञापन


अवतार सिंह ने अफगानिस्तान की सेना में 10 साल नौकरी भी की है। यह सेवा उन्हें रक्षा एवं सुरक्षा समिति में स्थान दिला सकती है। इस बात की उन्होंने उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि मैं केवल सिख और हिंदुओं की सेवा नहीं करना चाहता, बल्कि मुझे सभी अफगान लोगों की सेवा करने के काबिल बनना है, भले ही वे किसी भी जाति अथवा समुदाय के हों। हमारी सेवाएं सभी तक पहुंचनी चाहिए।

चार बच्चों के पिता अवतार सिंह मूलत: पक्तिया प्रांत से हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी का लंबा अरसा काबुल में बिताया है। वह संसद के उच्च सदन में भी अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब अक्तूबर 2018 में चुनाव बाद वह 259 सांसदों के बीच अल्पसंख्यकों की एकमात्र आवाज होंगे। बता दें कि अफगानिस्तान में 1970 के दशक में लगभग 80 हजार सिख थे लेकिन अब इनकी संख्या घटकर 1,000 के आसपास रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें