फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत नाजुक

Tue, 19 Jun 2018 07:51 AM IST
एजेंसी, ढाका
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल की सजा काट रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया बहुत बीमार हैं। यहां तक कि वह खुद के बल पर चल पाने में भी असमर्थ हो गई हैं। बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (बीएनपी) के वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


‘डेली स्टार’ समाचारपत्र ने बीएनपी के महासचिव फखरुल के हवाले से बताया है कि जेल में जब भी परिवार के सदस्य खालिदा से मिलने आते थे वह उन तक चल कर जाती थीं लेकिन अब वह बहुत बीमार हैं। 

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि खालिदा को उनकी इच्छा के मुताबिक इलाज मुहैया कराया जाना चाहिए। फखरुल ने जिया के रिश्तेदारों के हवाले से बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री खुद से चल भी नहीं पा रहीं हैं। वह पिछले चार महीनों से ढाका की 200 साल पुरानी एक जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

  
ज्ञात हो कि तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकीं 72 वर्षीय खालिदा जिया को फरवरी में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। यह सजा ‘जिया ऑर्फनेज ट्रस्ट’ को दिए जाने वाले ढाई लाख डॉलर विदेशी चंदे के गबन से जुड़े मामले में दी गई थी। यह ट्रस्ट खालिदा के दिवंगत पति जकिउर रहमान के नाम पर था। 

पिछले महीने खालिदा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए हाईकोर्ट का आदेश पलट दिया था। उनके वकीलों का कहना था कि इस फैसले के बाद भी उनका जेल से बाहर आना आसान नहीं होगा क्योंकि इस तरह के कम से कम पांच और मामलों में उनकी जमानत याचिकाएं लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें