ब्रिटेन के लीड्स का होलबेक इलाका कानूनी रूप से पहला 'रेड लाइट एरिया' बन गया है। होलबेक में अब तयशुदा घंटों में सेक्स वर्कर्स बेरोक-टोक अपना
काम कर सकती हैं। इस क़दम को देह व्यापार को नियंत्रित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
ब्रिटेन में देह व्यापार गैरक़ानूनी नहीं है, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर देह व्यापार गैरकानूनी है। लेकिन अब शाम 7 बजे से सुबह के 7 बजे तक रोक-टोक नहीं होगी। पुलिस का कहना है कि ऐसा होने के बाद अब सेक्स वर्कर संबंधित अधिकारियों से सीधे मिल सकेंगी और अपने साथ हुए अपराध की जानकारी दे सकेंगी।
सेफर लीड्स पुलिस और काउंसिल की साझा संस्था है। संस्था का कहना है कि पहले पुलिस का दबाव कारगर नहीं हुआ इसलिए ये कदम उठाया गया है। 29 साल की चेल्सी, बदला हुआ नाम, पांच साल से यौनकर्मी हैं। वे बताती हैं कि ये बहुत जोख़िम भरा काम है। वे कहती हैं, "आप नहीं जानते कि किस तरह के इंसान से आपका सामना होने वाला है।
देह व्यापार एक जुआ है। आखिर में या तो मौत मिलेगी या जिंदगी।" इस इलाके में 40 महिलाएं नियमित रूप से सक्रिय हैं। चेल्सी का मानना है कि ये इलाका
पिछले साल के अक्तूबर में शुरू होने के बाद से काफी बदल गया है।
चेल्सी कहती हैं, "अब मैं बेहद सतर्क रहती हूं। हम सब साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वे हमें समय दे रहे हैं और हमें उसका पालन करना है। यदि आप इसमें गड़बड़ी करती हैं तो जिम्मेदार आप होंगी।"