पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो की राजधानी औगाडौगू के एक कैफे में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बंदूकधारी शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। इस हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोगों के घायल होने की खबर है।
बुर्किना फासो सरकार ने हमले की पुष्टि की है। सरकार के मुताबिक इस हमले में अब तक 17 लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों में एक टर्की नागरिक भी है।
#BREAKING 17 dead in Burkina Faso cafe attack: govt
— AFP news agency (@AFP) August 14, 2017
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुर्किना फासो की राजधानी औगाडौगू में तीन बंदूकधारियों ने होटल और रेस्टोरेंट के बाहर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। इस आतंकी हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हैं।