फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन में अमेरिका का ड्रोन हमला, अलकायदा के सात आतंकी ढेर

Tue, 06 Sep 2016 04:44 AM IST
एजेंसी/ अदेन
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
केंद्रीय यमन में अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमले में आतंकी संगठन अलकायदा के सात संदिग्ध आतंकियों की मौत हो गई। यमन की राजधानी सना के मारिब इलाके में स्थित अल-वादी की इमारत पर हमला किया  गया। समझा जाता है कि हमला अमेरिका ने किया है।
विज्ञापन


यमन में होने वाले मानवरहित ड्रोन हमले को लेकर अमेरिका हमेशा से मना करता रहा है। जबकि ऐसा माना जाता है कि अमेरिका अब तक यमन के अलकायदा आतंकियों पर एक दर्जन से अधिक बार हमले कर चुका है।  

अलकायदा आतंकियों और आईएस आतंकी समूह ने सरकार और ईरान समर्थित विद्रोहियों के बीच चल रहे संघर्ष का फायदा यमन में अपने पैर पसारने में किया है। हालांकि अमेरिका का अरब के अलकायदा आतंकियों को उखाड़ फेंकने के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें