फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के विरोध के बाद उत्तर कोरिया के इंटरनेशनल बॉर्डर पर उड़ा रूसी लड़ाकू विमान

Fri, 25 Aug 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
रूसी लड़ाकू विमान
विज्ञापन
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच चल रहे विवाद के बीच रूसी लड़ाकू विमान ने कोरियन प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भरी है। रूस का यह विमान परमाणु हमला करने में सक्षम है। इस वक्त अमेरिका और दक्षिण कोरिया प्योंगयांग पर दबाव बनाने के लिए एक साथ सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रूस पहले से ही उत्तर कोरिया पर अमेरिका की किसी भी एकतरफा सैन्य कार्रवाई का विरोध कर चुका है। इस सारे विवाद के बीच रूस के Tupolev-95MS लड़ाकू विमान का कोड नाम "Bears" है। विमान ने प्रशांत महासागर, जापान सागर और पूर्वी चीन सागर के ऊपर उड़ान भरी। 

पढ़ें: नॉर्थ कोरिया की चेतावनी, मिलिट्री ट्रेनिंग कर आग में घी डाल रहे हैं अमेरिका-साउथ कोरिया

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लड़ाकू विमान के उड़ान भरने से पहले रूस ने एक बयान जारी किया था। रूस ने अमेरिका पर उत्तर कोरिया के साथ जंग का खेल खेलने का आरोप लगाया था। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहे सैन्य अभ्यास के चलते कोरियान प्रायद्वीप पर तनाव कम नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि हम दोनों पक्षों से कहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें