बांग्लादेश की हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के कार्यकाल के दौरान दो सरकारी कंपनियों के साथ एक कनाडा की तेल कंपनी द्वारा हस्ताक्षरित दो सौदों को रद्द कर दिया और मामले के निपटान तक कंपनी की संपत्ति को जब्त रखने के आदेश जारी किए।
Read Also: बांग्लादेश हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में 15 लोगों को सुनाई मौत की सजा
अटॉर्नी जनरल कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि बैंच ने राज्य के पक्ष में बांग्लादेश में निको (कनाडाई कंपनी) की संपत्ति को जब्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दो जजों की बैंच ने निको द्वारा सरकारी कंपनियों पेट्रोबांग्ला और बांग्लादेश पैट्रोलियम एक्पलोरेशन एंड प्रोडक्शन कंपनी लिमिटेड के साथ किए गए सौदे को अमान्य करार दिया।
गौरतलब है कि पांच महीने पहले शीर्ष अदालत ने निको भ्रष्टाचार मामले में जिया के खिलाफ लगे आरोपों की निचली अदालत में सुनवाई जारी रखने के आदेश दिए थे।