पर्यटन मंत्रालय की ओर से राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे पर्यटन स्थलों पर सेल्फी लेने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं। इसके साथ ही केंद्र ने यह भी कहा है कि जिन पर्यटन स्थलों पर अकसर हादसे होते हैं उन्हें चिन्हित किया जाए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘पर्यटन मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे पर्यटन स्थल पर सेल्फी लेने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं।’ केंद्र की तरफ से जारी एडवाइजरी में दुर्घटना संभावित पर्यटन स्थलों की पहचान, साइन बोर्ड लगाना, सेल्फी लेने के दौरान खतरे की चेतावनी आदि शामिल हैं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सेल्फी को बैन कर दिया था। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले नेता थे।
ऑस्कर में सेल्फी बैन
ऑस्कर अवॉर्ड कमेटी ने ऑस्कर के दौरान सेल्फी पर बैन लगा दिया था। कमेटी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि सेल्फी की वजह से पिछली बार ऑस्कर अवॉर्ड विजेताओं के लिफाफे आपस में बदल गए थे।