फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसी सेना विशेषज्ञ का दावा, अमेरिकी तटरेखा पर परमाणु बम बिछा रहा रूस

Tue, 02 May 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (file photo) - फोटो : getty image
विज्ञापन
रूसी सेना विशेषज्ञ ने यह दावा किया है कि रूस अमेरिकी तटरेखा पर परमाणु बम बिछा रहा है। 
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक रूसी समाचार पत्र को दिए एक इंटरव्यू में रूसी सेना के एक पूर्व कर्नल विक्तोर बरानेत्ज ने यह खुलासा किया कि रूस अमेरिकी तटरेखा पर परमाणु हथियार बिछा रहा है।। वहीं न्यूजीलैंड हेराल्ड डॉट कॉम के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी यह दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिकी तटरेखा पर अपनी शक्ति मजबूत कर रहे हैं।  
 
इंटरव्यू में विक्तोर ने बताया कि युद्ध की स्थिति आने पर हम इनका विस्फोट कर सुनामी ला सकते हैं। इससे अमेरिका को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही विक्तोर ने यह भी माना कि रूस रक्षा बजट में अमेरिका से ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर सकता है। इसके अलावा रूस के पास हवा में मार करने वाली न्यूक्लियर मिसाइले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे हम अमेरिका का भारी नुकसान कर उसे युद्ध में हरा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रूस अमेरिका के साथ युद्ध की स्थिति उत्पन्न होने की तैयारी कर रहा है, जिससे ऐसी स्थिति आने पर हम उनका मुंहतोड़ जवाब दें सके। विक्तोर ने यह भी कहा कि रूस का परमाणु अमेरिका को इतना ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है जिसका आंकलन नहीं किया जा सकता है। आपको बता दें कि कोरिया प्रायद्वीप को लेकर अमेरिका और रूस दोनों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें