फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ कोरिया ने दी धमकी, बोला- कभी भी कर सकता है न्यूक्लियर टेस्ट

Mon, 01 May 2017 06:18 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
किम जोंग - फोटो : getty
विज्ञापन
नॉर्थ कोरिया ने न्यूक्लियर टेस्ट करने की धमकी दी है। नॉर्थ कोरिया के सर्वोच्च नेतृत्व की ओर से जारी एक नवीनतम बयान में कहा गया है कि वह किसी भी समय और किसी भी जगह इसका टेस्ट कर सकता है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि इन दिनों कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव चल रहा है। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया छठा परमाणु परिक्षण कर सकता है। हालांकि नॉर्थ कोरिया के हर बार न्यूक्लियर करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए  उसको चेतावनी देते आए हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह अमेरिका की ओर से उठाए गए किसी भी कदम  का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही मामले में राज्य सरकार की केसीएनए समाचार एजेंसी ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जब तक अमेरिका अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को खत्म नहीं करता तब तक सरकार अपनी परमाणु क्षमताओं को मजबूत करने के लिए परमाणु परिक्षण जारी रखेगा। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने कहा उत्तर कोरियाई नेता "बेहद चालाक" हैं

प्रवक्ता के अनुसार परमाणु शक्ति को अधिकतम को बढ़ाने के लिए सर्वोच्च नेतृत्व की ओर से डीपीआरके के उपायों को किसी भी समय और किसी भी समय अपने सर्वोच्च नेतृत्व द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार किसी भी समय और किसी भी जगह कर सकता है। आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया ने पिछले 11 सालों में पांच न्यूक्लियर टेस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें