फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस को नहीं मिली अमेरिकी चुनाव की निगरानी की आज्ञा

Sat, 22 Oct 2016 01:24 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : BBC
विज्ञापन
अमरीका के तीन राज्यों ने रूस की उस गुजारिश को नामंजूर कर दिया है जिसमें रूस ने आठ नवंबर को होनेवाले राष्ट्रपति चुनाव की निगरानी करने की इच्छा जाहिर की थी। अमरीकी विदेश मंत्रालय ने रूस की गुजारिश को 'पब्लिसिटी स्टंट' बताया है।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लगे हैं कि रूस अमरीकी चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। बुधवार को दोनों उम्मीदवारों के बीच हुई डिबेट में हिलेरी क्लिंटन ने डोनल्ड ट्रंप को सीधे तौर पर चैलेंज किया कि वो रूस की हैकिंग की निंदा करें।

रूस ने अमरीकी चुनाव को प्रभावित करने के आरोपों से इंकार किया है। रूस के कांसुलेट जनरल ने तीनों राज्यों - ओक्लाहामा, टेक्सस और लुइजियाना से कहा था कि वो अमरीकी चुनाव का अध्ययन करने के लिए वोटिंग के समय अधिकारी तैनात करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'रूस के हौवे की अपनी प्रवृति'

हिलेरी क्लिंटन - फोटो : BBC
ओक्लाहोमा ने रूस को दिए जवाब में कहा है कि राज्य के कानून के मुताबिक वोटिंग के समय चुनाव अधिकारी और मतदाता के अलावा किसी और को मौजूद रहने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किरबी के मुताबिक रूस को ऑर्गनाइजेशन फॉर सिक्योरिटी एंड कापरेशन इन यूरोप की टीम का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन उन्होंने इससे मना कर दिया।

जॉन किरबी ने कहा, "जब उन्होंने इस निगरानी टीम का हिस्सा बनने में दिलचस्पी नहीं दिखाई तो उससे साफ है कि ये पूरा मामला पब्लिसिटी स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है।" रूसी अखबार इजवेस्टिया ने एक चुनाव अधिकारी के हवाले से कहा है कि अमरीकी विदेश मंत्रालय 'रूस के हौवे की अपनी प्रवृति' के तहत उसकी निगरानी टीम को रोकने की कोशिश कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें