स्पेन के शहर वलाडोलिड में 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने टाउन हॉल के बाहर बड़ी संख्या में ब्रा बांध दी हैं। ये प्रदर्शनकारी शहर के मेयर लियोन दी ला रिवा के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं। इस प्रदर्शन का विचार ट्विटर से शुरू हुआ।
लियोन दी ला रिवा ने हाल ही में एक रेडियो शो में कहा था कि वह किसी महिला के साथ एकांत में असहज महसूस करेंगे।
उन्होंने कहा था, "कल्पना करिए कि आप लिफ़्ट में चढ़ रहे हों, कोई लड़की भी आपके साथ लिफ्ट में आ जाए, अपनी ब्रा और स्कर्ट उतारे और ये चिल्लाते हुए बाहर भाग जाए कि आपने उस पर हमला किया है।"
उनके बयान के बाद ट्विटर पर हैशटैग #EscracheDeSujetadoresbegan यानी 'ब्रा प्रोटेस्ट' ट्रेंड करने लगा। इसे 10,000 बार इस्तेमाल किया जा चुका है।