भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में बुधवार को कहा कि कश्मीर में हिंसा के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है और सीमा पार से इस हिंसा के समर्थन और फंडिंग के ठोस सुबूत पाकिस्तान को दे दिए गए हैं।
यूएनएचआरसी के 35वें सत्र के आम बहस के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए संयुक्त राष्ट्र मंच का गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया। एक बयान में भारत ने कहा, ‘पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर से संबंधित अवांछित और अनुचित टिप्पणियां कर रहा है, जो कि भारत का अभिन्न अंग है।
पाकिस्तान तथ्यात्मक रूप से गलतियां कर रहा है और वास्तविकता से इसका कोई रिश्ता नहीं है। पाकिस्तान कश्मीर को अस्थिर करने के लिए आतंकवाद का सहरा ले रहा है।’