फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के वराडकर बने आयरलैंड के सबसे युवा और पहले गे प्रधानमंत्री

Thu, 15 Jun 2017 05:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के डॉक्टर 38 वर्षीय लियो वराडकर ने बुधवार को इतिहास रच दिया। वह कैथोलिक बहुल देश आयरलैंड के सबसे युवा और पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने इंडा केनी से आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाला।
विज्ञापन


वराडकर ने अपने प्रतिद्वंद्वी और हाउसिंग मिनिस्टर साइमन कोवेनी को 60 फीसदी मतों से हराया था। वराडकर को 57 सांसदों के मत मिले जबकि कोवेनी को 50 मत मिले। वहीं 47 सांसदों ने मतदान नहीं किया था।

18 जनवरी 1979 को डबलिन में पैदा हुए वराडकर के पिता अशोक मुंबई से आए एक डॉक्टर थे जिन्होंने आयरिश मूल की नर्स मरियम से शादी की थी। वराडकर ने अपना चुनावी अभियान सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित रखा। प्रधानमंत्री बनने के बाद अब उनके सामने आयरलैंड की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना और ब्रेग्जिट के बाद के हालात से निपटने जैसी चुनौतियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें