फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: 20 साल बाद स्थानीय निकाय चुनाव, 6,642 पोलिंग बूथ पर मतदान

Sun, 14 May 2017 09:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
नेपाल में पहले स्थानीय निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है। करीब 20 साल बाद ये निकाय चुनाव हो रहा है। एएनआई की खबर के मुताबिक यहां करीब 6,642 पोलिंग स्टेशन्स पर वोटिंग हो रही है।इससे पहले पीएम मोदी ने नेपाल को निकाय चुनाव में हर मदद का भरोसा दिया था।
विज्ञापन


Kathmandu: Polling started in 6,642 polling stations of Nepal in first phase of local election commencing after nearly two decades. pic.twitter.com/gXhWmnpLUE— ANI (@ANI_news) May 14, 2017


नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने मंगलवार को पीएम मोदी से फोन पर बातकर शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मदद की गुहार लगाई। पीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि पीएम मोदी ने नेपाल में जल्द होने वाले स्थानीय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के पीएम प्रचंड के आग्रह पर भारत की तरफ से हर प्रकार की मदद का आशवासन दिया है। साथ ही, दोनों देशों ने अपने-अपने लोगों के लाभ के लिए बहु-पक्षीय और भारत-नेपाल सहयोगी संबंधों को और मजबूत करने की भी प्रतिबद्धता जाहिर की।
विज्ञापन


मोदी और प्रचंड ने भारत-नेपाल के संबंधों में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा भी की, जिसमें नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के हालिया संपन्न "अत्यधिक सफल" भारत दौरे का भी जिक्र था। गौरतलब है कि स्थानीय निकाय चुनाव कार्यक्रम का मधेशी समुदाय विरोध कर रहा है। वहीं जैसे जैसे चुनाव नजदीक हैं विरोध-प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें