फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में आतंकवादियों के ठिकाने पर छापेमारी

Fri, 24 Mar 2017 08:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बांग्लादेश के उत्तर पश्चिमी इलाके के एक शहर में पुलिस ने एक पांच मंजिला इमारत की घेराबंदी की, जहां देश के सबसे नृशंस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार एक इस्लामी समूह के संदिग्ध आतंकवादी छिपे थे। इसके  बाद शुक्रवार को यह शहर धमाकों और गोलियों की आवाज से दहल उठा।
विज्ञापन


ढाका से आतंकवाद रोधी टीम के अधिकारियों ने तड़के करीब तीन बजे सिलहट में एक इमारत को चारों ओर से घेर लिया। जानकारी के अनुसार आतंकवादियों के घुटने ना टेकने के कारण रुक रुक कर हो रहे धमाकों और गोलियों की आवाज से शुक्रवार सुबह इलाका दहल उठा। 

सिलहट पुलिस आयुक्त गुलाम किबरिया ने कहा, ‘हमें पता चला कि वहां महिला आतंकवादी भी हैं।’ उन्होंने कहा कि चरमपंथियों के खात्मे के लिए बडे़ पैमाने पर छापे की तैयारी चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि इमारत में 12 परिवार रहते हैं।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं ताकि वहां रहने वाले निर्दोष लोगों को नुकसान ना पहुंचे।’ पुलिस ने कहा कि इन्हें नियो-जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश का आतंकवादी माना जा रहा है। इस्लामिक स्टेट की ओर झुकाव रखने वाला नियो-जेएमबी एक जुलाई को ढाका के एक कैफे में हुए आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार था जिसमें 17 विदेशियों समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद देश में आतंकवादियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें