फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेन 'हाइजेक' मामले में एक यात्री हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोनेशिया के अधिकारियों के मुताबिक़ ऑस्ट्रेलिया से इंडोनेशिया आ रहे एक विमान में हंगामा करके हाइजैक की आशंका पैदा करने वाले यात्री को बाली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


वर्जिन ऑस्ट्रेलिया एयरलाइंस का कहना है कि एक यात्री ने बोइंग 737 विमान में हंगामा किया जिसके बाद चालक दल ने उस काबू पा लिया।

पहले ऐसी ख़बरें आ रही थी कि इस विमान को हाइजैक कर लिया गया है। इसके बाद ब्रिसबेन से आ रहे इस विमान को बाली में उतरने के साथ ही इंडोनेशिया के सैनिकों ने अपने कब्जे में ले लिया। वर्जिन ने इस पूरे प्रकरण के लिए गलतफहमी को ज़िम्मेदार ठहराया और कहा कि यात्री नशे में था।
Trending Videos
विज्ञापन

गलतफहमी में उड़ी अफवाह

इंडोनेशिया में बीबीसी की करिश्मा वासवानी ने कहा कि पायलट ने हवाई अड्डे को आपात सिगनल भेजे थे जिनसे विमान को हाइजैक किए जाने की आशंका उठी थी।

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया के एक अधिकारी ने कहा, "यह हाइजैक नहीं है बल्कि गलतफहमी है।" उन्होंने कहा, "हुआ यह था कि एक यात्री नशे में था। उसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी जिससे वह आक्रामक व्यवहार कर रहा था।" इंडोनेशिया वायु सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया एयरलाइंस को पहले वर्जिन ब्लू एयरलाइंस के नाम से जाना जाता था। यह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें