फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टोरियस पर हत्या का मामला दर्ज

Fri, 15 Feb 2013 09:47 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के पैरालिंपिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पिस्टोरियस पर आरोप है कि उन्होंने प्रिटोरिया स्थित अपने घर पर अपनी गर्लफ़्रेंड रीवा स्टीनकैंप को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। कुछ रिपोर्टों में ये बताया गया है कि पिस्टोरियस ने चोर समझकर अपनी गर्लफ़्रेंड को गोली मार दी।

लेकिन पुलिस का कहना है कि वह इन रिपोर्टों से चकित हैं। पुलिस ने इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की है। पुलिस का ये भी कहना है कि वो ज़मानत याचिका का विरोध करेगी।
विज्ञापन


रीवा स्टीनकैंप के पब्लिसिस्ट ने बीबीसी से इसकी पुष्टि की है कि 29 वर्षीय मॉडल की मौत हो गई है।

घटना
सैरिट टॉमलिन्सन ने बताया, "जो भी स्टीनकैंप को जानता है, उसकी आँखों में आँसू हैं। वो बहुत अच्छी और दयालु इंसान थीं।"

केपटाउन से बीबीसी संवाददाता पीटर बाइल्स का कहना है कि इस ख़बर से लोग सदमे में हैं, क्योंकि ऑस्कर पिस्टोरियस को एक राष्ट्रीय हीरो के रूप में जाना जाता है। माना जाता है कि ये घटना स्थानीय समय के मुताबिक़ सुबह चार से पाँच बजे के बीच की है।

पुलिस के बयान में बताया गया है कि सुबह एक महिला बुरी तरह घायल हो गई थी। मौके पर पैरामेडिक्स टीम पहुंची, लेकिन महिला की मौत हो गई। मौके से नौ एमएम की पिस्तौल बरामद की गई है।

ब्लेड रनर
'ब्लेड रनर' के नाम से मशहूर पिस्टोरियस ने कृत्रिम अंगो के साथ लंदन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेकर इतिहास रचा था।

वे पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कृत्रिम अंगों से दौड़ते हुए ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। चार बार पैरा-ओलंपिक चैंपियन रहे 25 वर्षीय पिस्टोरियस जब बच्चे थे, तभी उनकी दोनों टांगें काटनी पड़ी थीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें