विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते ने भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों को हेलिकॉप्टर से फेंकने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली भी ऐसा किया है और दोबारा ऐसा करने में हिचकूंगा नहीं। उन्होंने यह बात तूफान पीड़ितों को संबोधित करती हुई कही।
फिलीपींस के राष्ट्रपति ने सरकारी अधिकारियों के संबंध में कहा,'अगर आप भ्रष्ट हैं तो मैं तुम्हें हेलिकॉप्टर से फेंक दूंगा। मैंने पहली भी ऐसा किया है तो दोबारा क्यों नहीं करूंगा।'
दुतर्ते की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिलीपींस में ड्रग के खिलाफ अभियान में खुलेआम लोगों की हत्या करने पर भी काफी आलोचना हुई है। फिलीपींस के राष्ट्रपति ने हाल ही में राजधानी मनीला में जब्त किए गए आधा टन ड्रग के साथ पकड़े गए छह लोगों के मामले में कहा कि पकड़े गए लोग बहुत खुशनसीब हैं कि मैं मनीला में नहीं था। अगर मैं मौजूद होता तो जरूर इन लोगों को जान से मार देता।