फिलीपींस की दो महिलाओं को राष्ट्रपति के हाथों एक किताब की मुफ्त प्रति हासिल करने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया। उन्हें देखकर साफ नजर आ रहा था कि वे दुर्तेते के बगल में खड़े होकर खुशी के मारे वे अपने काबू में नहीं हैं।
दुतेर्ते ने पहली महिला को गले लगाए और गाल पर चुंबन दिया। जिसके बाद उन्होंने दूसरी महिला को होंठों पर चूमने का इशारा किया।
इस पहल से महिला असमंजस में पड़ गई और घबराहट भरी हंसी के बीच और दुतेर्ते के बार-बार होठों पर चुंबन करने के इशारे के बीच राष्ट्रपति ने झुककर उस महिला के होठों को चूम लिया।
हालांकि महिला हंस रही थी और उत्तेजित भीड़ चिल्ला रही थी, लेकिन ऑनलाइन जगत में राष्ट्रपति के इस व्यवहार की जमकर आलोचना हुई है।
महिला अधिकार संगठन गैब्रिएला ने इस कार्यक्रम की निंदा की और कहा कि यह जमीनी नीतिगत मुद्दों और दुतेर्ते की घटनी लोकप्रियता से ध्यान हटाने के लिए किए जा रही एक बड़ी कोशिश का हिस्सा है।
संगठन ने सोमवार को जारी किए एक बयान में कहा, "मर्दानगी दिखाने के लिए उनकी लगातार की जा रही हरकतें लोगों के मनोरंजन और असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए की जाती हैं। उनके द्वारा की गई गैरकानूनी हत्याओं के मामले, उनकी लगातार घटती लोकप्रियता, कर सुधार और भ्रष्टाचार के बड़े मामलों उनके शासन में चुनौती बनकर उभरे हैं।"