फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खुलेआम महिला का चुंबन लेने पर फिलीपींस के राष्ट्रपति की जमकर हुई आलोचना

Mon, 04 Jun 2018 04:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रॉड्रिगो दुतेर्ते - फोटो : BBC
विज्ञापन
फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने एक लाइव कार्यक्रम के दौरान फिलीपींस की एक प्रवासी श्रमिक को होठों पर चुंबन लिया जिसकी आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन


दुतेर्ते दक्षिण कोरिया में एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। तब उन्होंने मंच पर एक महिला को बुलाया और फिर उसका चुंबन लेने के लिए उसे तैयार किया।

इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद ज्यादातर फिलीपींस श्रमिकों की भीड़ खूब उत्तेजित होकर चिल्ला रही थी। 

लेकिन फिलीपींस के अधिकार समूह गेब्रियला ने इस घटना को "एक स्त्री विरोधी राष्ट्रपति की घृणित ड्रामेबाजी" बताया है। 

यह पहली बार नहीं है जब दुर्तेते पर महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है। 

यह विवादास्पद घटना तब हुई जब दुर्तेते सियोल में फिलिपींस के प्रवासी श्रमिकों (ओएफडब्ल्यू) की भीड़ से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन

इस 'आपत्तिजनक' घटना का वीडियो देखें

फिलीपींस की दो महिलाओं को राष्ट्रपति के हाथों एक किताब की मुफ्त प्रति हासिल करने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया। उन्हें देखकर साफ नजर आ रहा था कि वे दुर्तेते के बगल में खड़े होकर खुशी के मारे वे अपने काबू में नहीं हैं। 

दुतेर्ते ने पहली महिला को गले लगाए और गाल पर चुंबन दिया। जिसके बाद उन्होंने दूसरी महिला को होंठों पर चूमने का इशारा किया।  

इस पहल से महिला असमंजस में पड़ गई और घबराहट भरी हंसी के बीच और दुतेर्ते के बार-बार होठों पर चुंबन करने के इशारे के बीच राष्ट्रपति ने झुककर उस महिला के होठों को चूम लिया। 




हालांकि महिला हंस रही थी और उत्तेजित भीड़ चिल्ला रही थी, लेकिन ऑनलाइन जगत में राष्ट्रपति के इस व्यवहार की जमकर आलोचना हुई है। 

महिला अधिकार संगठन गैब्रिएला ने इस कार्यक्रम की निंदा की और कहा कि यह जमीनी नीतिगत मुद्दों और दुतेर्ते की घटनी लोकप्रियता से ध्यान हटाने के लिए किए जा रही एक बड़ी कोशिश का हिस्सा है।

संगठन ने सोमवार को जारी किए एक बयान में कहा, "मर्दानगी दिखाने के लिए उनकी लगातार की जा रही हरकतें लोगों के मनोरंजन और असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए की जाती हैं। उनके द्वारा की गई गैरकानूनी हत्याओं के मामले, उनकी लगातार घटती लोकप्रियता, कर सुधार और भ्रष्टाचार के बड़े मामलों उनके शासन में चुनौती बनकर उभरे हैं।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें