फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायल ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक, बताया अपना ‘सच्चा दोस्त’

Sun, 19 Aug 2018 09:49 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इजरायल के विदेश मंत्रालय ने उन्हें ‘इजरायल का एक सच्चा मित्र’ बताया। विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर हम भारत सरकार और उनके लोगों के प्रति गहरा दुख प्रकट करते हैं। उन्हें हमेशा इजरायल के एक सच्चे मित्र के तौर पर याद किया जाएगा।’

विज्ञापन


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी दिवंगत प्रधानमंत्री को ‘इजरायल का एक सच्चा मित्र’ बताते हुए संवेदनाएं जताईं। भारत और इजरायल के बीच राजनयिक संबंध 1992 में पीवी नरसिंह राव की सरकार के दौरान स्थापित हुए लेकिन बाजपेयी सरकार के दौरान यह संबंध बहुत तेजी से आगे बढ़े और उस स्तर पर पहुंच गए जहां इजरायल को भारत के भरोसेमंद साथी के तौर पर देखा जाने लगा। 

नेतन्याहू ने हाल ही में केरल में आई बाढ़ में जान गवांने वाले लोगों के परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं जताईं। उन्होंने कहा, ‘इजरायल इस कठिनाई के समय में भारत के साथ खड़ा है।’ आज पूर्व पीएम की अस्थियों को इकट्ठा करके विसर्जित करने के लिए बेटी नमिता और नातिन निहारिका स्मृति स्थल पर पहुंच गई हैं। उनकी अस्थियों को तीन कलश में भरा जाएगा। इसके बाद यूपी के 75 जिलों की सभी 163 नदियों में उनकी अस्थियां विसर्जित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें