फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या पहुंची 100 के पार, लाखों लोग हुए बेघर

Tue, 10 Jul 2018 10:38 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जापान
विज्ञापन
जापान के सरकारी प्रवक्ता ने पिछले कई दिनों से जारी बारिश के चलते आई बाढ़ में अब तक कम से कम सौ लोगों के मरने की पुष्टि की है। जबकि जापान टाइम्स के मुताबिक अब भी 50 से ज्यादा लोग लापता बताए गए हैं। पिछले बृहस्पतिवार से यहां जारी बारिश के चलते पश्चिमी जापान के अधिकांश इलाकों में जुलाई में होने वाली बारिश की तीन गुना बारिश हो चुकी है। वहीं अलग- अलग मीडिया रिपोर्ट्स में बाढ़ से मरने वालों की संख्या करीब 140 बताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से बचाव कर्मचारियों ने एक बार फिर बचाव अभियान शुरू करते हुए कीचड़ में फंसे जिंदा लोगों और शवों को निकाला। प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने आपदा की इस घड़ी को ‘समय के साथ जंग’ बताया क्योंकि हर गुजरते मिनट के साथ परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। भारी बारिश के बीच आज क्यूशू और शिकोकू द्वीप के लिए नई आपदा चेतावनी जारी की गई है। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिदी सुगा ने कहा कि 100 से ज्यादा लोगों के हताहत होने की खबरें मिली हैं। इनमें बाढ़ में कारों का बहना आदि शामिल है। पश्चिमी जापान में हालात सबसे अधिक खराब हैं। कुछ गांव पूरी तरह डूब चुके है, जहां मदद पहुंचने तक कुछ लोगों ने अपने घर की छतों पर पनाह ली है। 

चौबीसों घंटे जारी है बचाव कार्य

कैबिनेट सचिव के मुताबिक बारिश-बाढ़ की वजह से भूस्खलन होने के बाद अधिकारियों को करीब 20 लाख लोगों को उनकी मौजूदा जगह से हटाना पड़ा है। इसमें सैकड़ों लोग घायल हुए हैं जबकि दर्जनों घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। हिरोशिमा प्रांत के आपदा प्रबंधन अधिकारी योशीहीदी फुजीतानी ने कहा, ‘हम चौबीस घंटे बचाव अभियान चला रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें