फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स ने न्यूड होकर वायलिन बजाते हुए हवाई जहाज से लगाई छलांग

Wed, 30 Aug 2017 09:45 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
- फोटो : GLEN DONNELLY
विज्ञापन
हवाई जहाज से न्यूड कूदना कई लोगों के लिए आसान नहीं होगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के संगीतकार ग्लेन डोनेली के लिए ऐसा करना एक ख़ास जीत थी। ग्लेन ने अपने 30वें जन्मदिन पर खुद को एक चुनौती दी। वो बिना कपड़ों के स्काइडाइव करना चाहते थे और इस दौरान वायलिन पर कुछ धुन बजाते हुए नीचे आना चाहते थे। 
विज्ञापन


उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में रविवार को यह अनोखा करतब कर दिखाया। स्काइडाइविंग के दौरान उन्होंने शुरुआत ब्रितानी संगीतकार रॉल्फ वॉन विलियम्स की धुन से की और फिर तेजी से नीचे आते वक्त उन्होंने खुद के लिए हैप्पी बर्थडे की धुन बजाई। उन्होंने बताया, यह हवा में उड़ते पक्षियों पर एक बेहद अच्छी धुन है और इस मौके के लिए एकदम उपयुक्त है। 

उन्होंने कहा, पैराशूट खुलने के बाद मैं धुन बजाने के लिए खुद को आजाद महसूस कर रहा था । यह पूरी आजादी जैसा एहसास था। डोनेली एक क्लासिकल वायलिन वादक हैं, उन्होंने यह करतब न्यू साउथ वेल्स के कॉफ्स हार्बर के ऊपर वहां के पुरुषों में शारीरिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्काइडाइविंग से पहले मुझे डर लग रहा था- ग्लेन

- फोटो : GLEN DONNELLY
18 साल की उम्र में उनके अपने शरीर में कुछ परेशानियां आने लगी थीं, उनकी चिंताएं तब शुरू हुईं जब उनके साथी ने उनके निकले हुए पेट पर टिप्पणी की। उनका मोटापा बढ़ता चला गया जिससे वो देखने में बेडौल लगने लगे। ग्लेन कहते हैं, मैं धीरे-धीरे चौबीसों घंटे इसकी चिंता करने लगा।इसके चलते उन्होंने 2013 में ब्रिटेन छोड़ दिया, तब वो लंदन की सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा से जुड़े हुए थे। 

इसके बाद उन्होंने मनोचिकित्सक की सलाह ली और फिर उनके शरीर में सुधार होने लगा, तब से ग्लेन लोगों को अपने शरीर के प्रति जागरूक करने में लगे हैं। ग्लेन के लिए जितना महत्वपूर्ण स्काइडाइविंग के दौरान वायलिन बजाना था उतना ही इस दौरान न्यूड रहना भी था। 

इस हैरतअंगेज कारनामे से हुई कमाई को ग्लेन दो चैरिटी संस्थाओं को दान करने के साथ ही खुद की चैरिटी न्यूड मूवमेंट पर भी खर्च करेंगे जिसके जरिए शारीरिक जागरुकता बढ़ाने का काम किया जाता है। ग्लेन कहते हैं, स्काइडाइविंग से पहले मुझे डर लग रहा था, मैंने लोगों के सामने कपड़े उतारे और सफलतापूर्वक उस चुनौती को पूरा किया जिसे मैंने तय किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें