उत्तर कोरिया की पनडुब्बी 'डूबी' या 'लापता'
- फोटो : Reuters
अपने परमाणु परीक्षणों की धमकी देकर दुनिया की नाम में दम करने वाला उत्तर कोरिया, एक बार फिर दुनिया को धमकी दे रहा है। उत्तर कोरिया की अधिकारिक न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक किम जोंग उन ने कहा है कि उनका देश जल्द ही और ज्यादा परमाणु मिसाइलों का परीक्षण करेगा।
उत्तर कोरिया ने इससे पहले भी हाइड्रोजन बम का परीक्षण करके दुनिया के कई देशों को तनाव में ला दिया था। उत्तर कोरिया के इन परीक्षणों की संयुक्त राष्ट्र संघ पहले ही निंदा कर चुका है। साथ ही उत्तर कोरिया अगर भविष्य में ऐसे परीक्षण करता है तो यह भी संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लघंन होगा।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक किम के निर्देशों के अनुसार थर्मोडॉयानमिक्स स्ट्रक्चर वाली नई बैलस्टिक मिसाइलों को बनाया जाए। उत्तर कोरिया में ऐसी ही मिसाइलों के परीक्षण की तैयारी की जा रही है। किम ने आदेश दिया है कि बैलस्टिक मिसाइलों को लेकर जाने वाले न्यूक्लियर वारहेड को बनाने में तेजी लाई जाए जिससे उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों का जखीरा और बढ़ सके।
उत्तर कोरिया के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु परीक्षण वाला इलाका जहां पर लंबी दूरी के रॉकेटों का परीक्षण होता है, वहां पर कोई भी गतिविधि नहीं दिख रही है। लेकिन उत्तर कोरिया कह रहा है कि न्यूक्लियर टेस्ट को लेकर वो प्रयासरत है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क ग्यून हेय ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया ने खुद को नहीं बदला और अंतरर्राष्ट्रीय समुदाय को लगातार आंखें दिखाना, खुद के लिए ही खतरा शुरू करने जैसा है। उत्तर कोरिया की तरफ से लगातार की जा रही ऐसी गतिविधियों के चलते ही सियोल में दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैनिकों ने सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया था। जनवरी में उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों के बाद यूएन की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद से लगातर उत्तर कोरिया भड़काऊ बयान जारी कर रहा है।