फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर टेरेसा को मिलेगी संत की उपाधि

Tue, 15 Mar 2016 04:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • वेटिकन समिति की मंगलवार को बैठक
  • कैनोनाइजेशन चार सितंबर को हो सकता है
विज्ञापन
मदर - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदर टेरेसा को संत की उपाधि देने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए वेटिकन समिति की मंगलवार को बैठक होगी। हालांकि इस बैठक को केवल औपचारिकता माना जा रहा है। मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलना लगभग तय है।
विज्ञापन


बैठक में पोप फ्रांसिस उस प्रक्रिया (कैनोनाइजेशन) के आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, जिसके तहत मदर टेरेसा को संत घोषित किया जाना है। साथ ही इससे संबंधित तिथि और जगह भी बताई जाएगी। वैसे माना जा रहा है कि कैनोनाइजेशन चार सितंबर को हो सकता है।

गौरतलब है कि मदर टेरेसा ने अपने पूरे जीवन को गरीबों और बीमारों की सेवा में अर्पित कर दिया था। उनके द्वारा स्‍थापित संस्‍था मिशनरीज ऑफ चैरिटी इस काम को दुनियाभर में मानवा की सेवा के तौर पर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें