फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डोनाल्ड ट्रंप अक्लमंद हैं, हिलेरी क्लिंटन बेवकूफ'

Wed, 01 Jun 2016 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदावर डोनाल्ड ट्रंप को उत्तर कोरिया ने अमेरिकियों के लिए सही पसंद बताया है। उत्तर कोरिया की प्रोपेगेंडा वेबसाइट ने ट्रंप को दूरदर्शी व्यक्ति बताया है और कहा कि ट्रंप ही अमेरिकियों को उत्तर कोरिया के न्यूक्लियर हमले के डर से आजाद करा सकते हैं।

उत्तर कोरिया सरकार के  मुखपत्र अखबार डीआरपीके ने भी डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाताओं के लिए उपयुक्त प्रत्याशी बताया है। अखबार ने ट्रंप की विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन को 'मोटे दिमाग' का बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने रायटर्स से कहा था कि,'न्यूक्लियर मसले पर किम जोंग उन से बात करेंगे ताकि इसको रोका जा सके,और चीन को भी इस समस्या के समाधान के लिए मदद करनी चाहिए।' चाइना स्थित उत्तर कोरियन स्कॉलर हान योंग मुक ने उत्तर कोरिया  सरकार के  मुखपत्र अखबार डीआरपीके में कॉलम लिखा है जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को समझदार राजनेता बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें