उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मानव अधिकार हनन को लेकर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंध को उत्तर कोरिया ने युद्ध की घोषणा बताया है। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक अमेरिका की तरफ से उत्तर कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंधों की घोषणा करना एक खतरनाक अपराध जैसा है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के नियमों की नाफरमानी का आरोप पहले से ही उत्तर कोरिया पर लग चुका है। उत्तर कोरिया ने सारे नियमों को तोड़कर पहले भी परमाणु मिसाइल परीक्षण समेत अन्य परीक्षण किए हैं। अमेरिका ने बुधवार को उत्तरी कोरिया पर अधिकारों के हनन के लिए पहला प्रतिबंध लगाया। इसके तहत किम जोंग के अलावा 10 अन्य तथा 5 मंत्रियों और विभागों को काली सूची में डाल दिया गया।