फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइवान: ट्रेन में धमाका, कई घायल

Fri, 08 Jul 2016 02:49 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
ट्रेन में धमाका - फोटो : BBC
विज्ञापन
ताइवान पुलिस के मुताबिक राजधानी ताइपे में गुरुवार देर रात यात्रियों से भरी एक ट्रेन में धमाका हुआ। इसमें कम से कम 24 लोग घायल हो गए। यह धमाका मध्यरात्रि से पहले ताइपे के सॉंगशान स्टेशन पर हुआ। इससे कुछ यात्री बुरी तरह से जल गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मीडिया को बताया कि उन्हें अंदर से विस्फोटक भरी एक टूटी हुई ट्यूब मिली जो एक पटाखे की तरह दिखती थी। प्रधानमंत्री लिन जुआन ने मीडिया से कहा ये "दुर्भावनापूर्ण" लगता है, लेकिन पुलिस ने दुर्घटना होने से भी इंकार नहीं किया है। 
विज्ञापन

15 सेंटीमीटर धातु की एक लंबी ट्यूब" मिली

ट्रेन में धमाका - फोटो : BBC
पुलिस के बम निरोधक दस्ते के प्रमुख ली जू वेन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जांचकर्ताओं को "एक काले बैगपैक के अंदर विस्फोटक से भरी हुई 15 सेंटीमीटर धातु की एक लंबी ट्यूब" मिली। उनका मानना है कि ये धमाके का कारण हो सकता है।

एक स्थानीय न्यूज चैनल को एक यात्री ने बताया कि "धमाका हुआ और गाड़ी में अंधेरा छा गया। लोग डर रहे थे और चिल्ला रहे थे।" अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि धमाके के कुछ देर पहले ही उन्होंने एक आदमी को आयताकार चीज ट्रेन के डिब्बे के अंदर ले जाते देखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें