फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाह किम जोंग को ट्रंप की सख्त चेतावनी, कहा- सब्र का वक्त निकल गया

Mon, 06 Nov 2017 06:22 PM IST
एजेंसी/ टोकियो 
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। अपने एशिया दौरे के दूसरे दिन ट्रंप ने सोमवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौजूदगी में कहा कि उत्तर कोरिया को लेकर ‘रणनीतिक धैर्य’ दिखाने का समय अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन


ट्रंप यहीं नहीं रुके उन्होंने उत्तर कोरियाई परमाणु कार्यक्रम को विश्व सभ्यता, अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा करार दिया। उत्तर कोरिया पर लगाम कसने के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने की नीति पर जापान का साथ मिलने के बाद सामने आया ट्रंप का यह ताजा बयान सख्ती के संकेत दे रहा है। 

इतना ही नहीं जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी ट्रंप के बयान से सहमति जताई कि उत्तर कोरियाई खतरे से निपटने के लिए सैन्य बल के इस्तेमाल सहित सभी विकल्प पूरी तरह खुले हुए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- चीन समेत एशिया के पांच देशों के दौरे पर निकले ट्रंप, लिस्ट में नहीं भारत      

उल्लेखनीय है कि पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यह संकेत दे चुके हैं कि उत्तर कोरियाई परमाणु महत्वाकांक्षा की बाबत पर अमेरिका राजनयिक समाधान से इतर गौर कर सकता है। यहां तक कि अमेरिका द्वारा सैन्य हस्तक्षेप पर भी विचार किया जा सकता है।

उत्तर कोरियाई ‘खतरे’ पर अमेरिका-जापान आए साथ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि उत्तर कोरियाई ‘खतरे’ के खिलाफ अमेरिका जापान के साथ खड़ा रहेगा। इस बीच ट्रंप ने अमेरिका और जापान के बीच मुक्त और संतुलित व्यापार पर भी जोर दिया। दूसरी ओर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी कहा कि उत्तर कोरियाई संकट के मसले पर दोनों ही देश एक सौ फीसदी एकजुट हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें