फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उत्तर कोरिया अमेरिका के प्रतिबंधों से नहीं डरता है'

Wed, 22 Mar 2017 03:48 PM IST
amarujala.com, presented By: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने अपने मिसाइल परीक्षण को लेकर कहा है कि वह वैश्विक स्तर अमेरिका द्वारा लगाये गये प्रतिबंधों से नहीं डरता है। साथ ही उन्होनें कहा कि उत्तर कोरिया अपने मिसाइल प्रोग्राम में तेजी बनाये रखेगा। उत्तरी कोरियो के डिप्टी एंबेसडर चोई मायोंग नम ने कहा है कि उनका देश परमाणु आयुधों से लैस अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम ) विकसित करने के अंतिम चरण में है। 
विज्ञापन


बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिका तक मार करने की क्षमता रखता है

बताया जा रहा है कि यह बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिका तक मार करने की क्षमता रखता है। वहीं विशेषज्ञों का मनना है कि उत्तर कोरिया आने वाले कुछ वर्षों में इस क्षमता को हासिल कर सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस पर चोई मायोंग नम ने अमेरिका के इस प्रतिबंध को घृणित और अमानवीय करार दिया। साथ ही कहा कि हम इस तरह की चीजों से नहीं डरते है।

उत्तर कोरिया ने रॉकेट इंजन का परीक्षण किया

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण करते हुए जापान के समुद्र में चार बैलिस्टिक मिलाइलें दागी थीं। शनिवार को भी उत्तर कोरिया ने रॉकेट इंजन का परीक्षण किया था। जिसको लेकर अमेरिका और जापान सकते में आ गये। वहीं उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का मानना है कि यह परीक्षण इंजन की क्षमता को जानने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें